Kota Mandi: घटे भाव पर लिवाली से कोटा मंडी में सोयाबीन, सरसों तेज, लहसुन में उछाल

44

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को कमजोर मांग से धान 50 रुपये मंदा बिका। प्लांटों की घटे भाव पर लिवाली से सोयाबीन 50 रुपये और सरसों 75 रुपये तेज बिकी। आवक की कमी से लहसुन 1000 रुपये प्रति क्विंटल उछल गया। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 30 हजार कट्टे की आवक रही। लहसुन की आवक लगभग 1000 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं लस्टर 2450 से 2500, गेहूं एवरेज 2500 से 2550 गेहूं बेस्ट 2500 से 2751, मक्का लाल नई 1750 से 2150 देशी लाल बेस्ट 2150 से 2300, मक्का सफेद 2100 से 2400, जौ 1700 से 2000, बाजरा नया 1900 से 2150,ज्वार शंकर 2300 से 3100 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) 3400 से 3800 धान सुगन्धा 2700 से 3200 धान (1718) 3800 से 4251 धान पूसा (DP) 3600 से 4251 रुपये प्रति क्विंटल।

चना देशी बेस्ट 5000 से 5250, चना मौसमी 5000 से 5250, चना पेप्सी 5000 से 5300 चना एवरेज 4500 से 5100, उड़द 5800 से 8401, मूंग 6000 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल। तिल्ली 11500 से 15500, सोयाबीन 4000 से 4751, सरसों 4700 से 5350, अलसी 4500 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

धनिया रेन डेमेज 5400 से 5700 धनिया बादामी 5800 से 6200 धनिया ईगल 6200 से 6400 धनिया रंगदार 6500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 7500 से 23000, मैथी 4500 से 5200, ग्वार 4500 से 5000, कलौंजी 14000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल।