JEE Main 2022: पहले चरण का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, ऐसे देखें परिणाम

0
237

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2022 (JEE Main 2022 ) के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के परिणाम (Result) शनिवार को जारी हो सकते हैं। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2022) के परिणाम दो चरणों में जारी किए जाएंगे।

पहले चरण के लिए एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। इसमें चार प्रश्नों को ड्रॉप कर दिया गया है। जिनके अंक सामान्यीकरण में जोड़े जाएंगे। अब जल्द ही पहले चरण का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जेईई मेन परीक्षा परिणाम में देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड की जरूरत होगी।

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी जेईई-मेन (JEE Main) जून 2022 सत्र की शुरुआत 23 जून, 2022 से की गई थी। पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद 23 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक व बीई पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी।

ऐसे डाउनलोड करें JEE Main का रिजल्ट

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 सत्र 1 रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  5. अब रिजल्ट फाइल स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी संभाल कर रख लें।