IT शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 130 अंक उछल कर 51,600 के स्तर पर

0
573

मुंबई। शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को बढ़त के साथ हुई है। BSE सेंसेक्स 51,600 और निफ्टी 15,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ओवरऑल मार्केट में IT सेक्टर के शेयरों में बढ़त है। वहीं, FMCG सेक्टर के शेयरों में गिरावट है। BSE सेंसेक्स सुबह 09:15 बजे 83 अंक ऊपर 51,614.77 पर और निफ्टी भी 12.90 अंकों की बढ़त के साथ 15,186.20 पर खुला।

सुबह 09:40 बजे सेंसेक्स 130 अंकों की बढ़त के साथ 51,661.85 पर कारोबार कर रहा है। इसमें सबसे ज्यादा इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में 2-2% की बढ़त है। जबकि ITC के शेयर में 2.50% की गिरावट है।NSE निफ्टी इंडेक्स भी 34 अंक ऊपर 15,207.45 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स में 1.20% की बढ़त है।

BSE पर 2,178 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,298 शेयरों में बढ़त और 794 शेयरों में गिरावट है। बाजार में हल्की बढ़त से लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 204.61 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह गुरुवार को 204.15 लाख करोड़ रुपए रहा था।

कल बढ़त के साथ बंद हुआ था
11 फरवरी को सेंसेक्स 222.13 अंकों की बढ़त के साथ 51,531.52 पर बंद हुआ था। इसी निफ्टी इंडेक्स भी 66.80 अंक ऊपर 15,173.30 पर बंद हुआ था। NSE प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 944.36 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 707.68 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।