iQOO 11S फोन 4 जुलाई को 200W की फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च

0
142

नई दिल्ली। आइकू कंपनी अपने नए स्मार्टफोन iQOO 11S को 4 जुलाई को मार्केट में लॉन्च करने वाली है। कुछ दिन पहले ही यह फोन 3C और MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। वहीं, डिजिटल चैट स्टेशन ने इस अपकमिंग फोन के स्टोरेज और कलर वेरिएंट का खुलासा किया था। अब यह फोन लॉन्च से पहले बेंचमार्किंग प्लैटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है।

इस लिस्टिंग में फोन के हार्डवेयर के बारे में जानकारी दी गई है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार इस फोन का मॉडल नंबर V2304A है। यह फोन अड्रीनो 740 जीपीयू और स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साछ आएगा। गीकबेंच के सिंगल-कोर टेस्ट में इस फोन को 1992 और मल्टी-कोर टेस्ट में 5230 का स्कोर मिला है।

संभावित फीचर्स: कंपनी इस फोन में 2K रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर सकती है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। आइकू का यह फोन 16जीबी तक की रैम और 1टीबी तक के UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आ सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें अड्रीनो 740 जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए जा सकते हैं।

कैमरा : इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 13 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

बैटरी: फोन में कंपनी 5000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 200 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
ओएस: फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Origin OS 3.0 पर काम करेगा।