Indore Mandi: आयातित दालों के प्रेशर से इंदौर मंडी में तुअर, तुअर दाल के भाव में नरमी

36

इंदौर। Indore Mandi Price Today: स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में सोमवार को आयातित दालों के प्रेशर से तुअर (अरहर) 100 रुपये एवं तुअर दाल के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट शनिवार की तुलना में हुई। .

दलहन चना कांटा 5850 से 5900, चना विशाल 5250 से 5600, मसूर 5850 से 5900 तुअर (अरहर) निमाड़ी 8700 से 9600, तुअर (महाराष्ट्र) 10100 से 10200, तुअर (कर्नाटक) 10300 से 10400, मूंग 8800 से 10000, मूंग हल्की 7000 से 8000, उड़द 8800 से 9200, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 12900 से 13000 तुअर दाल फूल 13700 से 13800, तुअर दाल बोल्ड 14700 से 14800, आयातित तुअर दाल 11900 से 12000 चना दाल 7600 से 8100, मसूर दाल 7150 से 7450, मूंग दाल 10400 से 10700, मूंग मोगर 11200 से 11500, उड़द दाल 10700 से 11000, उड़द मोगर 11100 से 11400 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000, दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, मोगरा 4500 से 7000, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2800 से 3000, हंसा सैला 2900 से 3100, हंसा सफेद 2500 से 2700, पोहा 4300 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।