Indore Kirana: मूंगफली तेल के भाव में गिरावट, शक्कर, खोपरा गोला में ग्राहकी बढ़िया रही

35

इंदौर। Indore Kirana Price today: सियागंज‌ किराना बाजार‌‌ में‌ मंगलवार को शक्कर, खोपरा गोला में ग्राहकी शनिवार की तुलना में बढ़िया रही। खाद्य तेल बाजार में‌ मूंगफली तेल के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की गिरावट शनिवार की तुलना में रही। आज तिलहन में सरसों 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।

तिलहन सरसों (निमाड़ी) 5900 से 6000, रायड़ा 4500 से 4700, सोयाबीन 4400 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल 1480 से 1500, सोयाबीन रिफाइंड तेल 960 से 965, सोयाबीन साल्वेंट 920 से 925 पाम तेल 995 से 1000 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली (भाव टैक्स पेड हैं) कपास्या खली इंदौर 1775 कपास्या खली देवास 1775 कपास्या खली उज्जैन 1775, कपास्या खली खंडवा 1750, कपास्या खली बुरहानपुर 1750 रुपये प्रति 60 किलोग्राम। कपास्या खली अकोला 2750 रुपये प्रति क्विंटल।