Honor का रफ एंड टफ वाटरप्रूफ स्मार्टफोन 10000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च

0
1

नई दिल्ली। Honor ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर Honor Win Turbo को चीन में लॉन् कर दिया है। Honor Win सीरीज का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में आता है और इसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है।

Honor Win Turbo में 6.79-इंच का डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 8000 निट्स है। यह MediaTek Dimensity 8500 Racing Edition चिपसेट पर चलता है, जिसके साथ 16GB तक की रैम और 512GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।

Honor Win Turbo में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर लगा है, और यह मैजिकओएस 10 के साथ प्री-इंस्टॉल्ड आता है।

बैटरी और कैमरा: इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। नए Honor Win Turbo स्मार्टफोन में 10,000mAh की बैटरी है जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 17.3 घंटे तक लगातार नेविगेशन टाइम और 14.2 घंटे तक गेमिंग टाइम दे सकती है।

216 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 162.1×76.3×7.98 एमएम है। इसके अलावा, फोन में तगड़ा कैमरा सेटअप भी मिलता है। यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें OIS और f/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है।

इस कैमरा सेटअप में 5-मेगापिक्सेल का वाइड-एंगल कैमरा भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, इसमें 16-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। गेमिंग और मल्टी टास्किंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसलिए फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए 40,000 वर्ग एमएम का लिक्विड कूलिंग एरिया है।

प्रोसेसर: यह फोन डुअल सिम (नैनो+नैनो) सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड मैजिकओएस 10 पर चलता है। फोन में 6.79-इंच का 1.5K (1200×2640 पिक्सेल) एमोलेड ओएसिस आई प्रोटेक्शन डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94.62 प्रतिशत, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक और PWM Dimming 3840 हर्ट्ज है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 8000 निट्स होने का दावा किया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 रेसिंग एडिशन चिपसेट के साथ माली-G720 MC8 जीपीयू, 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है। इस हैंडसेट में C1+ RF एन्हांसमेंट चिप भी है, जो लिफ्ट, अंडरग्राउंड कार पार्किंग और हाई-स्पीड रेल स्टेशनों जैसी कमजोर नेटवर्क वाली जगहों पर भी स्थिर कम्युनिकेशन बनाए रखने में मदद करती है।

फुल वॉटरप्रूफ: ऑनर विन टर्बो में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी, ओटीजी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें मिलने वाले सेंसर्स की लिस्ट में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, ग्रेविटी सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। सेफ्टी के लिए, फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। नए फोन में डुअल स्पीकर और डुअल माइक्रोफोन हैं।

यह फोन फुल वॉटरप्रूफ है और धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग के साथ आता है। इसमें एसजीएस गोल्ड स्टैंडर्ड फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस, शॉक रेजिस्टेंस और क्रश रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन है, जिससे यह कंफर्म होता है कि यह फोन ऊंचाई से गिरने पर टूटेगा भी नहीं।

कीमत: Honor Win Turbo के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत चीन में 3,299 युआन (लगभग 46,000 रुपये) है। इसके 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 3,599 युआन (लगभग 50,000 रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 4,199 युआन (लगभग 60,000 रुपये) है। यह ब्लैक, ब्लू और व्हाइट जैसे कलर्स में उपलब्ध है।