Google Maps में अब मनचाही जगह ढूंढना हुआ आसान, जानिए

0
1381

नई दिल्ली। Google ने अपनी मैप्स सेवा में हैशटैग फीचर ऐड कर दिया है। इससे लोगों को अपनी मनचाही जगहों को ढूंढने में आसानी होगी। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने यह नया फीचर 1 हफ्ते पहले ऐंड्रॉयड प्लैटफॉर्म पर जोड़ा था। खबरें हैं कि इस फीचर को कंपनी ने गूगल मैप्स लोकल गाइड मेंबर्स फॉरम पर घोषणा की थी। अब गूगल मैप्स पर यूजर्स अपने रिव्यू के नीचे 5 हैशटैग लगा सकेंगे।

इसके अलावा अपने पुराने रिव्यूज में भी हैशटैग जोड़ सकेंगे। हालांकि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि नए फीचर को आईओएस प्लैटफॉर्म और वेब के लिए कब लॉन्च किया जाएगा। टेक क्रंच की एक रिपोर्ट गूगल मैप्स अब हैशटैग रिव्यू सपॉर्ट करेंगे। इससे यूजर्स को मनचाही जगहों के बारे में जानना और अधिक आसाना हो जाएगा।

खबर है कि गूगल ने इसे सभी ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए लागू कर दिया है। इसके साथ गूगल मैप्स लोकल गाइड अपने पुराने रिव्यूज में भी हैशटैग जोड़ सकते हैं। गूगल ने बताया कि कुछ जगहों के लिए खास हैशटैग बनाए जाएंगे क्योंकि आम हैशटैग #love, #food ज्यादा मददगार नहीं होते हैं।

लाइव लोकेशन के साथ शेयर करें अपना बस-ट्रेन ETA
इसके अलावा गूगल मैप्स को मिले नए अपडेट में अपनी लाइव लोकेशन और बस-ट्रेन यात्रा के लिए ETA (लगने वाला समय) शेयर करने का विकल्प आ गया है। नया अपडेट मैप्स के पुराने शेयर लोकेशन फीचर का अपग्रेडेड वर्जन है। अभी यह फीचर कुछ लोगों के लिए ही है।

उम्मीद है कि जल्द ही इसे आईओएस के लिए भी शुरू किया जाएगा। नए अपडेट के बाद आप अपनी बस और ट्रेन यात्रा की लाइव लोकेशन शेयर कर पाएंगे। इसके अलावा आपको सफर में कितना टाइम लगेगा, इस जानकारी को भी आप अपने चहेते लोगों से शेयर कर सकते हैं।

जानकारी को आप ना केवल गूगल कॉन्टैक्ट्स बल्कि वॉट्सऐप और फेसबुक मेसेंजर जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स पर भी शेयर कर सकते हैं। शेयर करने के लिए सबसे पहले गूगल मैप में अपनी ट्रिप सेट करने के बाद ट्रांजिट टैब में जाकर नीचे दिए गए शेयर ट्रिप ऑप्शन पर क्लिक करें।

वहां आपको शेयरिंग के लिए एक लिस्ट दिखेगी जहां से आप मेसेंजर और वॉट्सऐप को भी चुन सकते हैं। गूगल मैप्स पर लोकेशन शेयर करने का ऑप्शन पिछले साल मार्च में जोड़ा गया था।