नई दिल्ली। Gold Silver Price Today:सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत करीब 11,700 रुपये गिर गई जबकि सोना भी 2,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया।
एससीएक्स पर तीन जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी शुरुआती कारोबार में करीब 11,700 रुपये यानी 4 फीसदी गिरकर 2,79,458 रुपये किलो पर आ गई। पिछले सत्र में यह 2,91,102 रुपये पर बंद हुई थी और 2,80,000 रुपये पर खुली। इसी तरह जून डिलीवरी वाले सोने में करीब 2,000 रुपये की अधिक गिरावट आई और यह 1,59,946 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया। पिछले सत्र में सोना और चांदी फ्लैट बंद हुए थे।
इंटरनेशनल मार्केट में क्या कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी भू-राजनीतिक तनाव का असर देखने को मिला। हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,704.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं जबकि चांदी की कीमत 0.57 प्रतिशत टूटकर 87.04 डॉलर प्रति औंस रह गई।

