नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: पिछले सप्ताह बड़ी गिरावट के बाद इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी की कीमतों में सुधार देखने को मिला। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी वजह कच्चा तेल सस्ता होने से महंगाई की चिंता कम होना है।
सोमवार (2 नवंबर) को ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 4,000 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 50 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,38,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,81,100 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 518 रुपये की तेजी के साथ 1,39,003 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,38,485 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 248 रुपये की तेजी के साथ 1,38,733 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,962 रुपये की तेजी के साथ 1,81,094 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,79,132 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,993 रुपये की तेजी के साथ 1,81,125 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
ग्लोबल मार्केट में सोना चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 3,890 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,898.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 16.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,015.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 49.20 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 49.27 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.77 डॉलर की तेजी के साथ 50.05 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

