Gold Price: MCX पर चांदी 7800 रुपये गिरी, सोना भी सस्ता, जानिए आज के भाव

0
26

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today :सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में करीब 7,800 रुपये की गिरावट आई है जबकि सोना करीब 3,000 रुपये सस्ता हो गया।

सर्राफा बाजार में भी दोनों धातुओं की कीमत में मामूली गिरावट आई है। अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने इस साल के अंत में ब्याज दरों में बढ़ोतरी का संकेत दिया है। इससे सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है।

एमसीएक्स पर 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,37,572 रुपये पर बंद हुई थी और आज यह 2,32,371 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 8,011 रुपये की गिरावट के साथ 2,29,561 रुपये तक लुढ़की। 10 बजे यह 6,944 रुपये यानी 2.92 फीसदी गिरावट के साथ 2,30,628 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

सोने की कीमत में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 149309 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,47,175 रुपये पर खुला।

शुरुआती कारोबार में यह 3,057 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,252 रुपये तक फिसला। सुबह 10 बजे सोना 2695 रुपये यानी 1.8 फीसदी गिरावट के साथ 1,46,614 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।