Gold Price: सोना 1571 रुपये सस्ता: चांदी 2530 रुपये गिरी, जानिए आज के भाव

0
9

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण थोक ऊर्जा कीमतें बढ़ने से महंगाई पर दबाव बढ़ा। इसके चलते अगले सप्ताह फेड की ओर से 25 बेसिस प्वाइंट की ब्याज दर बढ़ोतरी की संभावना बढ़कर करीब 71% हो गई, जो उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) के आंकड़े आने से पहले 61% थी। ऐसे में सोने चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है।

शुक्रवार (11 सितंबर) को सोने चांदी के भाव तेजी से लुढ़क गए। ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,360 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 63.70 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,51,100 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,31,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 1,571 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,770 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,52,341 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,217 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,124 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,51,175 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,50,695 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,530 रुपये की गिरावट के साथ 2,31,569 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,34,099 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,849 रुपये की गिरावट के साथ 2,31,250 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,32,001 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,30,495 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,359.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,407.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 48.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,358.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 64.14 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 64.92 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.20 डॉलर की गिरावट के साथ 63.72 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।