नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजारों में आज बुधवार को डॉलर के मजबूत होने से सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट है। 24 कैरेट गोल्ड जहां 1030 रुपये सस्ता होकर 155264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।
वहीं चांदी का भाव 3300 रुपये प्रति किलो टूटकर 262000 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 23 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड तक के रेट में भी बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है।
आज 23 कैरेट गोल्ड 1016 रुपये सस्ता होकर 154642 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 943 रुपये गिरकर 142222 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड के दाम में 773 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। अब 18 कैरेट सोने का भाव 116448 रुपये पर आ गया है।
अगर 14 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह भी 603 रुपये टूटकर 90829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बता दें IBJA द्वारा जारी आज के इस गोल्ड-सिल्वर के रेट में जीएसटी नहीं जुड़ा है।
IBJA के ताजा रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 रुपये प्रति 10 ग्राम से 20857 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई 385933 रुपये प्रति किलो से 123933 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अगर ईरान युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 3833 रुपये सस्ता हुआ है और चांदी 5900 रुपये सस्ती हुई है।
पीएम मोदी ने 10 मई 2026 को एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। इसके बाद सोने का भाव 151078 रुपये से चढ़ककर आज 155264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस दौरान कई बार उतार-चढ़ाव के बावजूद 24 कैरेट गोल्ड 4186 प्रति 10 ग्राम रुपये महंगा हो गया।
चांदी की बात करें तो यह आज की गिरावट के बावजूद 255600 रुपये प्रति किलो से अब तक 6400 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 262000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

