Gold Price: एमसीएक्स पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज के भाव

0
14

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: अमेरिका और ईरान ने तीन महीने से भी अधिक समय तक चली लड़ाई के बाद आखिरकार अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। इससे कच्चे तेल की कीमत में गिरी है। इस बीच सोने और चांदी की कीमत में आज शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट देखने को मिली है।

एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना करीब 1,600 रुपये सस्ता हो गया जबकि चांदी की कीमत में करीब 6,300 रुपये की भारी गिरावट आई। एमसीएक्स पर 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,51,807 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

आज यह 2,48,000 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 6,298 रुपये की गिरावट के साथ 2,45,509 रुपये तक आ गई। सुबह 9.55 बजे यह 5,374 रुपये की गिरावट के साथ 2,46,433 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,53,879 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। आज यह 1,52,306 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में यह 1,716 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,163 रुपये तक फिसला। सुबह 10 बजे यह 1,687 रुपये यानी 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 1,52,192 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

इंटरनेशनल मार्केट में उछला सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने के दाम 1% से ज्यादा चढ़ गए, जिससे पिछले सत्र के नुकसान की भरपाई हो गई। इसकी वजह अमेरिका-ईरान अंतरिम समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट थी, जिससे महंगाई की उम्मीदें कम हुईं और सोने को समर्थन मिला।

स्पॉट गोल्ड (तत्काल डिलीवरी) का भाव 1.4% बढ़कर 4,316.42 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि बुधवार को इसमें 1.7% की गिरावट आई थी। अगस्त डिलीवरी वाले अमेरिकी सोने के वायदा में 1% की गिरावट आई और यह 4,336.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। स्पॉट चांदी का भाव 1.8% बढ़कर 69.18 डॉलर प्रति औंस हो गया।