नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना करीब 2,600 रुपये से ज्यादा गिर गया जबकि चांदी की कीमत में 2,600 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमत में दो फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। इसका असर सोने और चांदी की कीमत पर देखने को मिल रहा है।
एमसीएक्स पर 5 अक्तूबर की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,56,281 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 1,55,000 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2,641 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,640 रुपये तक फिसला। सुबह 9.25 बजे यह 1,908 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,373 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
चांदी की कीमत में भी शुरुआती कारोबार में काफी गिरावट आई है। 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,42,444 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज 2,40,011 रुपये पर खुली।
शुरुआती कारोबार में यह 3,635 रुपये की गिरावट के साथ 2,38,809 रुपये तक फिसली। सुबह 9.30 बजे चांदी 2,862 रुपये यानी 1.18 फीसदी गिरावट के साथ 2,39,582 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
फिजिकल मार्केट में भी सोने की कीमत में गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1470 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाला सोना 1,350 रुपये फिसलकर 1,43,700 रुपये पर आ गया जबकि 18 कैरेट वाला सोना 830 रुपये नीचे 1,17,850 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलो पर फ्लैट ट्रेड कर रही है।

