Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 7.51 अरब डॉलर घटकर 681 अरब डॉलर रहा

0
3

मुंबई। Forex Reserve: अपने विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में इस सप्ताह फिर भारी गिरावट हुई। दरअसल, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया में हो रही भारी गिरावट को थामने के लिए रिजर्व बैंक (RBI) खुले बाजार में डॉलर बेच रहा है। इससे भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बीते सप्ताह $7.51 billion की गिरावट हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी भंडार $8 billion से ज्यादा घटा था।

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 22 मई 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $7.511 billion की गिरावट हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $8.094 billion की कमी आई थी। अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार घट कर $681.384 billion का रह गया है। इससे पहले 27 फरवरी 2026 को अपना भंडार $728.494 billion के ऑल टाइम हाई पर था।

FCA भंडार में कमी
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 22 मई 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में $2.872 billion की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले तो इसमें $6.483 billion की तगड़ी कमी हुई थी।

अब अपना एफसीए भंडार घट कर $543.032 billion का रह गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में भारी कमी
आलोच्य सप्ताह के दौरान सोने के मूल्य में खूब गिरावट हुई। इससे रिजर्व बैंक के सोने के भंडार की वैल्यू में $4.530 billion की कमी आई। इससे एक सप्ताह पहले भी अपने सोने के भंडार का वैल्यू $1.536 billion घटा था। अब अपने सोने के भंडार की वैल्यू घट कर $114.786 billion का रह गया है। उल्लेखनीय है कि मार्च 2026 के अंत में आरबीआई के पास सोने का भंडार 880.52 टन का हो गया है। यह देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का करीब 16.7% बैठता है। इसके मूल्य में कमी होती है यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार को प्रभावित करता है।