Elon Musk Tweet: एलन मस्क का ट्वीट Viral, जानिए क्या कहा उन्होंने

0
231

नई दिल्ली। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। एलन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) ने हाल ही में एक ट्वीट किया है जो चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में अपने मरने की बात कही है। यह ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने इस ट्वीट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी देना शुरू कर दी हैं।

एलन मस्क ने ट्वीट में कहा कि अगर वो संदिग्घ परिस्थितियों में मर जाते हैं तो यह जानकर अच्छा लगेगा। इस पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। लोगों ने इस पर काफी रिएक्शन दिए गए हैं। कोई कह रहा है कि आप नहीं मरेंगे आपको अभी दुनिया बदलनी है। कई लोगों ने इस पर गुस्सा व्यक्त किया है कि यह कोई मजाक की बात नहीं है। लोगों ने इस ट्वीट को काफी वायरल किया है और कई लोग एलन मस्क के सपोर्ट में भी नजर आए हैं।

बता दें कि एलन मस्क (Elon Musk) ने एक तरह से चेतावनी दी है कि वो रहस्यमय परिस्थितियों में मर सकते हैं। यह ट्वीट तब आया है जब उन्हें एक रूसी राजनेता से धमकी मिल थी। यह धमकी यूक्रेन को उपकरण की आपूर्ति करने के लिए दी गई थी। आपको बता दें कि एलन मस्क जिन उपकरण की आपूर्ति कर रहे हैं उनका इस्तेमाल रूसी सेना से जंग में किया जा रहा है।