बिज़नेस

Dhanteras Muhurt: धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, जानिए

नई दिल्ली। Dhanteras Muhurt: इस हफ्ते 10 नवंबर को धनतेरस (Dhanteras) है। धनतेरस पर सोना-चांदी (Gold-Silver) खरीदना शुभ माना जाता है। आप भी इस दिन गोल्ड या इससे बनी जुलरी खरीदने की योजना बना रहे होंगे। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदने से सौभाग्य और समृद्धि मिलती है। 5 दिन का दीपपर्व धनतेरस से ही शुरू होता है। धनतेरस में धन का मतलब होता है वेल्थ और तेरस कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के लिए है।

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
इस साल धनतेरस मनाने का समय 10 नवंबर को 12:35 PM से शुरू हो रहा है। यह 11 नवंबर को 01:57 PM पर खत्म होगा। इस दौरान आप गोल्ड खरीद सकते हैं। वहीं, धनतेरस पूजा मुहूर्त की बात करें, तो द्रिकपंचांग वेबसाइट के अनुसार, यह 05:7 PM से 7:43 PM तक है। धनतरेस के दिन प्रदोश काल 05:30 PM से 08:08 PM तक है। वृषभ काल 05:47 PM से 07:43 PM तक है। त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को 12:35 PM पर शुरू हो रही है और यह 11 नवंबर को 01:57 PM पर खत्म हो रही है।

क्यों खरीदते हैं सोना-चांदी?
हिंदुओं का मानना है कि देवी लक्ष्मी, जिन्हें धन की देवी भी कहा जाता है, धन प्रदान करने, आय के अवसर बढ़ाने, व्यावसायिक संभावनाओं और सफलता के लिए भगवान धन्वंतरि के साथ घर आती हैं। सोना और अन्य कीमती धातुएं शुभ और सौभाग्य और धन लाने वाली मानी जाती हैं। दीपावली, जिसे रोशनी के त्योहार के रूप में जाना जाता है, पूरे भारत में व्यापक रूप से मनायी जाती है। लोग पूजा करते हैं, अनुष्ठान करते हैं। अपने घरों को दीयों, रंगोली, आभूषणों और रोशनी से सजाते हैं। स्वादिष्ट मिठाइयां खाते हैं और नए पारंपरिक कपड़े पहनते हैं।

धनतेरस पर क्या खरीदें
धनतेरस पर लोग सोने-चांदी के अलावा तांबा, पीतल और चांदी के बर्तन भी खरीदते हैं। धनतेरस पर धातु या मिट्टी की लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन आप उपकरण, वाहन, फोन, लैपटॉप, रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव आदि भी खरीद सकते हैं।

About author

Articles

लेटेस्ट हिंदी समाचारों का पोर्टल। हर कदम आपके साथ चले। देश-विदेश, राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, शिक्षा, ऑटोमोबाइल, गेजेट्स, स्टॉक मार्केट, निवेश, टैक्स एवं फाइनेंशियल समाचारों के लिए www.lendennews-ee4f51.ingress-erytho.ewp.live पढ़िए। समाचार मोबाइल, डेस्कटॉप और टेबलेट पर पढ़ने के लिए आज ही लॉग ऑन कीजिये www.lendennews-ee4f51.ingress-erytho.ewp.live पर।