CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप 4 को

37

नई दिल्ली। CUET PG Exam 2024:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 4 मार्च को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट, सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 के लिए एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप रिलीज करने जा रही है।

यह सूची आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर रिलीज की जाएगी। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे सूची रिलीज होने के बाद इसे पोर्टल से डाउनलोड कर लें।बता दें कि इस सूची के माध्यम से अभ्यर्थियों को एग्जाम सिटी के बारे में जानकारी मिल सकेगी, जहां उनकी परीक्षा आयोजित होनी है।

एग्जाम सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर, सीयूईटी पीजी 2024 एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आवेदन संख्या और पासवर्ड सबमिट करें।
  4. सीयूईटी पीजी 2024 सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. अब इसे देखें और डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्डकॉपी रखें

7 मार्च को जारी होंगे एडमिट कार्ड
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप रिलीज होने के बाद प्रवेश पत्र 7 मार्च, 2024 को रिलीज किए जाएंगे। एनटीए की ओर से हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट https:// pgcuet.samarth.ac.in पर रिलीज होंगे। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

11 मार्च से शुरू होगी परीक्षा
सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 11 मार्च, 2024 से शुरू होगा। यह एग्जाम 28 मार्च, 2024 तक कराया जाएगा। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 45 मिनट की होगी। एग्जाम तीन शिफ्ट में कराया जाएगा। परीक्षा की आंसर-की पर 04 अप्रैल, 2024 तक आपत्ति उठाने का मौका दिया जाएगा।