CTET का आयोजन 7 जुलाई को, ctet.nic.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू

40

नई दिल्ली। CTET July 2024 Notification: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने जुलाई 2024 में होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार CTET का आयोजन रविवार 7 जुलाई को किया जाएगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आप इसके लिए 2 अप्रैल, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। सीटीईटी एप्लिकेशन फॉर्म का लिंक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सक्रिय है। इसके अलावा डायरेक्ट लिंक आगे इस खबर में भी मिल जाएगा।

20 भाषाओं में होगा सीटेट
सीटीईटी जुलाई 2024 एग्जाम पूरे देश के लगभग 136 शहरों में कुल 20 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।

CTET रजिस्ट्रेशन फीस
सामान्य/ ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सिर्फ पेपर I या II के लिए सीटेट एग्जाम फीस 1000 रुपये है। जबकि दोनों पेपर I और II के लिए अप्लाई करने के लिए आपको 1200 रुपये CTET Form Fees भरनी होगी। वहीं, अनुसूचित जाति/ जनजाति/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सिर्फ एक पेपर के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये है और दोनों पेपर्स के लिए 600 रुपये है।
कैटेगरी केवल पेपर 1 या 2 के लिए पेपर 1 और 2 दोनों के लिए
जेनरल/ OBC (NCL) 1000/- 1200/-
SC/ ST/ PwD 500/- 600/-

CTET आवदेन का डायरेक्ट लिंक

सीटेट के लिए कैसे करें आवेदन?

  1. सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिख रहे “CTET July 2024 Registration” लिंक पर क्लिक करें। इस वाक्य में दिए लिंक को क्लिक करके भी अप्लाई कर सकते हैं।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद खुलने वाले नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  4. रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. आवेदन जमा करें और पेज डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के लिए इस पेज का प्रिंटआउट लेकर अपने पास संभाल कर रखें।