Bajaj Pulsar N250SS बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ भारत में लॉन्च

0
10

नई दिल्ली। बजाज ऑटो ने भारत में नई Pulsar N250SS लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,59,406 रुपये है। यह मौजूदा पल्सर N250 का अपडेटेड वर्जन है। इसमें इंजन, गियरबॉक्स और फीचर्स में कई बदलाव किए गए हैं। कंपनी का मकसद नई बाइक को पहले से ज्यादा बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस और मॉडर्न फीचर्स के साथ ऑफर करना है। इसका लुक अब और भी जबरदस्त लग रहा है। आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ खास ऑफर कर रही है।

डिजाइन
पल्सर N250SS का डिजाइन मौजूदा N250 जैसा ही स्पोर्टी रखा गया है। इसमें शार्प बॉडी लाइन्स के साथ नए पेंट ऑप्शन और फ्रेश ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके हेडलैंप का डिजाइन भी मौजूदा पल्सर N250 से मिलता-जुलता है। यानी बाइक के लुक में बड़े बदलाव नहीं हैं, लेकिन नए ग्राफिक्स इसे अलग आइडेंटिटी देते हैं।

इंजन और गियरबॉक्स
नई पल्सर N250SS में 249cc का एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 4-वॉल्व हेड के साथ आता है। यह इंजन 25 hp की पावर और 22 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके मुकाबले मौजूदा पल्सर N250 का इंजन 24.5 hp की पावर और 21.5 Nm का टॉर्क देता है। इस बाइक में सबसे खास बदलाव गियरबॉक्स का है। पुराने 5-स्पीड गियरबॉक्स की जगह अब 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसके साथ स्टैंडर्ड स्पोर्ट्स शिफ्टर भी मिलता है, जो क्लच का इस्तेमाल किए बिना गियर ऊपर करने में मदद करता है। इससे गियर बदलना ज्यादा आसान और तेज हो जाता है।

5-इंच TFT स्क्रीन समेत नए फीचर्स
बजाज ने नई पल्सर N250SS में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी (ETB) दी है, जो ABS मोड के साथ मिलकर अलग-अलग राइड मोड ऑफर करती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन मोड्स की पूरी जानकारी नहीं दी है। बाइक में पुराने LCD डिस्प्ले की जगह 5-इंच की TFT स्क्रीन दी गई है। इसमें गूगल मैप्स मिररिंग, लैप टाइमर और बाइक से जुड़े डॉक्यूमेंट को स्टोर किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एडजस्टेबल लीवर, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, हैजर्ड स्विच और पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

14 हजार रुपये महंगी है नई पल्सर
बजाज पल्सर N250SS की कीमत स्टैंडर्ड पल्सर N250 से करीब 14 हजार रुपये ज्यादा है। इंडियन मार्केट में इसका मुकाबला हीरो एक्सट्रीम 250R और सुजुकी जिक्सर 250 जैसी बाइक्स से होगा। बताते चलें कि सेल के मामले में बजाज को सितंबर 2026 में थोड़ा झटका लगा है। बाइक एडवाइस की रिपोर्ट के सितंबर 2025 में पल्सर नेमप्लेट की सभी बाइक्स की सेल