Asus ने लांच किया दुनिया का पहला फोल्डेबल लैपटॉप, जानिये फीचर्स और कीमत

321

नई दिल्ली। Asus Zenbook 17 Fold OLED: Asus कंपनी ने Zenbook 17 Fold OLED के नाम से दुनिया का पहला 17.3 इंच डिस्प्ले वाला फोल्डेबल OLED लैपटॉप लांच किया है। इस फोल्डेबल लैपटॉप का निर्माण ASUS और Intel ने मिलकर किया है। लैपटॉप में Intel WiFi 6E, Bluetooth 5.2, 2x Thunderbolt 4 USB-C और ऑडियो कॉम्बो जैक जैसे फीचर्स मौजूद हैं। आसुस ने अपने नए लैपटॉप में और भी कई फीचर्स दिए हैं।

कीमत: Asus Zenbook 17 Fold OLED की कीमत भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग 2.78 लाख रुपये है। यह लैपटॉप अभी भारत में लांच नहीं हुआ है इसलिए इसके लांच होने के बाद ही इसकी सही कीमत पता चल सकेगी।

लैपटॉप के फीचर्स

  • डिस्प्ले : Asus के इस फोल्डेबल लैपटॉप में अलग-अलग साइज की दो स्क्रीन लगी हुई है। इस लैपटॉप में 2560 × 1920 पिक्सल के resolution वाली 17.3 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। वहीं जब इसे बीच में से फोल्ड कर देंगे तब यह एक 12.5 इंच की स्क्रीन वाला लैपटॉप बन जाता है। फिर इस लैपटॉप का 1920 × 1280 पिक्सल का resolution बन जाता है।
  • प्रोसेसर: कंपनी ने इस लैपटॉप में 12वीं पीढ़ी का (12th Generation) Intel Core i7-1250U प्रोसेसर लगाया है।
  • ओएस: आसुस का लैपटॉप Windows 11 Pro एडिशन के साथ पेश किया गया है।
  • रैम और मेमोरी: इस लैपटॉप में 16 GB LPDDR5 रैम दी गई है और 1 TB तक की स्टोरेज मौजूद है।
  • बैटरी: इस लैपटॉप में 75Wh की बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार उसका 12.5 इंच डिस्प्ले वाला लैपटॉप 9.5 घंटे तक और 17.3 इंच डिस्प्ले वाला लैपटॉप 8.5 घंटे तक चल सकता है।
  • वजन: फोल्डेबल लैपटॉप होने के बावजूद भी लैपटॉप का वजन 1.5 किलोग्राम ही है। तो कीबोर्ड के साथ भी इसका वजन 1.8 किलोग्राम ही है।