MPC बैठक: रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 4% रखा, बैंक दरों में नहीं कोई बदलाव

0
629

नई दिल्ली। महंगाई को ध्यान में रखते हुए आरबीआई की कमिटी ने नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया, जो 4% है। इससे रिवर्स रेपो रेट और रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। RBI की MPC को गवर्नर शक्तिकांत दास लीड कर रहे थे। यह बैठक 2 दिसंबर से चल रही थी। जानकारों ने पहले भी अनुमान जताया था कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

इसके बाद पॉलिसी रेपो रेट 4% पर, रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर, एमएसएफआर 4.25% पर, बैंक रेट 4.25% पर रहा है। मॉनिटरी पॉलिसी के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई की दर अभी भी ऊंचे स्तर पर रहेगी, पर कुछ राहत जाड़े के महीनों में दिख सकती है। महंगाई की दर ऊंची रहने का कारण सप्लाई चेन में बिखराव या बाधा है।

RBI ने इससे पहले अक्टूबर की मॉनिटरी पॉलिसी में अनुमान जताया था कि 2020-21 में देश की जीडीपी की ग्रोथ रेट में 9.5% की गिरावट आ सकती है। तीसरी तिमाही में 5.6% की गिरावट का अनुमान था। वहीं, चौथी तिमाही में GDP में आधा पर्सेंट की बढ़त का अनुमान लगाया था।