देश का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड हाई से घटकर 652.89 अरब डॉलर पर

0
23

नई दिल्ली। Forex Reserves: लगातार दो हफ्ते की तेजी के बाद देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई है। 16 जून 2024 को समाप्त सप्ताह में यह 2.92 अरब डॉलर घटकर 652.89 अरब डॉलर पर आ गया। जबकि 7 जून 2024 को समाप्त सप्ताह में यह 4.30 अरब डॉलर बढ़कर 655.81 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, 16 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (foreign currency assets) 2.097 अरब डॉलर घटकर 574.24 अरब डॉलर रह गया। इससे ठीक पहले यानी 7 जून को समाप्त सप्ताह में यह 3.773 अरब डॉलर बढ़कर 576.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

गोल्ड रिजर्व 101.5 करोड़ डॉलर घटा
RBI के अनुसार गोल्ड रिजर्व (Gold Reserves) 101.5 करोड़ डॉलर घटकर 55.9 अरब डॉलर रह गया। इससे ठीक पहले सप्ताह यानी 7 जून को गोल्ड रिजर्व 56.9 अरब डॉलर के स्तर पर था।

विशेष आहरण अधिकार 5.4 करोड़ डॉलर घटा
विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights- SDRs) 5.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.10 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे ठीक पिछले सप्ताह यानी 7 जून को एसडीआर 18.16 अरब डॉलर पर था।