दूरदर्शन के बाद आज से ‘रामायण’ स्टारप्लस और ‘महाभारत’ कलर्स चैनल पर

0
1624

नई दिल्ली। रामानंद सागर की रामायण के दर्शकों को अब निराश होने की जरूरत नहीं है।उनके लिए अब एक खुशखबरी है। रामानंद सागर की ‘रामायण’ फिर से टीवी पर लौट रही है और उसी के साथ दोबारा वापसी हो रही है बी.आर. चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ की। जी हां! यह सच है। इसकी पुष्टि टीवी चैनल्स ने कर दी है।

दूरदर्शन पर एक के बाद एक कई रेकॉर्ड बनाने के बाद अब ‘रामायण’ को स्टार प्लस पर टेलिकास्ट किया जाएगा। यह 4 मई से रोजाना रात को 9.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। वहीं डीडी भारती पर दिखाई जा रही बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ को कलर्स चैनल पर सोमवार से शुक्रवार शाम को 7-9 बजे के बीच दिखाया जाएगा।

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में लोगों की अपील पर ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ का पुन: प्रसारण शुरू किया गया था। दोनों ही सीरियलों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और उनका भी खूब मनोरंजन हुआ। ‘रामायण’ के कारण तो दूरदर्शन की टीआरपी ने रेकॉर्ड ब्रेक किया और अपार सफलता पाई। बताया जा रहा है कि हाल ही में इसने ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के व्यूअरशिप के रेकॉर्ड को भी तोड़ दिया।