कोरोना इफ़ेक्ट/ दिल्ली समेत 23 राज्यों में लॉकडाउन

0
475

नई दिल्ली। कोरोनावायरस देश में तेजी से फैल रहा है। पिछले एक दिन में इस संक्रमण से मुंबई, पटना और सूरत में तीन मौत हो चुकी हैं। मुंबई में 63 साल, सूरत में 67 साल और पटना में 38 साल के मरीज की मौत हुई है। देश में इस बीमारी से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 6 को डायबिटीज थी। देश में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 362 हो चुकी है। देश धीरे-धीरे लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। दिल्ली, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश सहित 23 राज्यों को लॉकडाउन कर दिया गया।

पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्र और कैबिनेट सचिव राजीव गाबा की अध्यक्षता में रविवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में विभिन्न राज्यों के 82 ऐसे जिलों को लॉकडाउन करने का फैसला हुआ, जिनमें संक्रमण के मरीज मिले हैं या मौत हुई है। अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए किया गया है। शनिवार रात राजस्थान और मिजोरम में पूर्ण लॉकडाउन के बाद रविवार को दिल्ली, बिहार, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड, गोवा, आंध्र प्रदेश, नगालैंड, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ भी पूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया। वहीं, बाकी राज्यों में भी आंशिक बंदी की गई है।

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में कहां लॉकडाउन
महाराष्ट्र में 13 जिले : पिंपरी चिंचवड़, पुणे, मुंबई, नागपुर, यवतमाल, नवी मुंबई, कल्याण, अहमदनगर, रायगढ़, ठाणे, उल्हासनगर, औरंगाबाद और रत्नागिरि।
मध्य प्रदेश में 10 जिले : भोपाल, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, रीवा, बैतूल, ग्वालियर, उज्जैन और छिंदवाड़ा।
उत्तर प्रदेश में 15 जिले : आगरा, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, लखीमपुर खिरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, मोरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर और सहारनपुर।

इन राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन, 60 करोड़ लोग घरों में बंद

राज्यजिलेआबादी
राजस्थान337.95 करोड़
उत्तराखंड131.17 करोड़
पंजाब223.05 करोड़
ओडिशा304.71 करोड़
बंगाल2310.09 करोड़
दिल्ली111.93 करोड़
तेलंगाना313.53 करोड़
बिहार3812.85 करोड़
आंध्र प्रदेश134.98 करोड़
छत्तीसगढ़283.22 करोड़
झारखंड244.01 करोड़
जम्मू-कश्मीर201.50 करोड़
कुल28658.99 करोड़

देश में सबसे बड़ी स्क्रीनिंग भीलवाड़ा में
भीलवाड़ा से कोरोना चेन बनी है। यहां एक संक्रमित डॉक्टर के जरिए 13 लोगों में संक्रमण फैला। फिर 6 हजार लोगों की स्क्रीनिंग करानी पड़ी। शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल के 5 और नर्सिंगकर्मी पॉजिटिव मिले। शुक्रवार को भी इसी अस्पताल के 3 डॉक्टर समेत 6 लोग पीड़ित पाए गए थे। अब भीलवाड़ा जिले को आइसोलेट करने के साथ पूरी 30 लाख की आबादी का सर्वे कर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने बताया कि भीलवाड़ा शहर में 300 टीमों ने 2 दिन में 40 हजार से ज्यादा परिवारों का सर्वे किया है। 27 मार्च तक जिले की स्क्रीनिंग कर ली जाएगी। अभी 722 लोग सामान्य खांसी-जुकाम से पीड़ित पाए गए हैं। 32 ऐसे लोगों का पता भी चला है जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं या किसी विदेशी के संपर्क में आए हैं।

23 राज्यों तक पहुंचा कोरोनावायरस
देश के 23 राज्यों में कोरोनावायरस पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा 74 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। सिर्फ झारखंड, सिक्किम, अरुणाचल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम में अभी कोरोनावायरस का मामला सामने नहीं आया है। कोरोना के 90% मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। सिर्फ 7% मामलों में रिकवरी हुई है।