CA Result: सीए एग्जाम का रिजल्ट जारी, शिवम मिश्रा फाइनल एवं कुशाग्र इंटर टॉपर

0
35

नई दिल्ली। ICAI CA Result 2024:आईसीएआई ने सीए मई इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का रिजल्ट रिलीज कर दिया है। ICAI द्वारा घोषित चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल मई 2024 परीक्षाओं के ग्रुप 1 में 20,479 और ग्रुप 2 में 21,408 तथा दोनों ग्रुप में 7,122 छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

ICAI द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सीए फाइनल मई 2024 परीक्षा में नई दिल्ली के शिवम मिश्रा (रोल नंबर 125642) 500 (83.33%) अंकों के साथ टॉप किया है। इसके बाद दिल्ली की ही वर्षा अरोड़ा 480 (80.00%) अंकों के साथ दूसरे और मुंबई की किरण राजेंद्र सिंह मनराल व गिलमन सलीम अंसारी दोनों 477 (79.5%) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

कुशाग्र इंटरमीडिएट टॉपर
इसी प्रकार सीए इंटरमीडिएट मई 2024 परीक्षाओ में भिवाड़ी के कुशाग्र रॉय ने 538 (89.67 फीसदी) अंक हासिल करके देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद अकोला के युग सचिन करिया और भयंडर के याग्य ललित चांडक दोनों ने 526 (87.67 फीसदी) अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद नई दिल्ली के मनित सिंह भाटिया तथा मुंबई के हीरेश काशीराम्का दोनों ने 519 (86.50 फीसदी) अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट करने के लिए अपना रोल नंबर डालें।

सीए का रिजल्ट कैसे चेक करें-

  1. सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic. in या icai.org पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपको होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
  3. इसके बाद आपको सीए इंटर/फाइनल रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक कीजिए।
  4. अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  5. अब आप को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख डालकर लॉग इन करना होगा।
  6. अब आप के सामने आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
  7. अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
  8. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

उम्मीदवार अपने रिजल्ट पर लिखी इन सभी जानकारी को जरूर चेक करें-

  1. परीक्षा का नाम
  2. परीक्षा वर्ष
  3. उम्मीदवार का रोल नंबर
  4. कोर्स ग्रुप
  5. प्रत्येक पेपर के अंक
  6. पास या फेल स्टेट्स

आईसीएआई ने सीए की इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा मई महीने में करायी थी। इंटरमीडिएट ग्रुप एक की परीक्षा 3,5 और 9 मई, 2024 को हुई थी। इंटरमीडिएट ग्रुप दो की परीक्षा 11,15 और 17 मई को हुई थी। सीए फाइनल ग्रुप एक की परीक्षा 2,4 और 8 मई को हुई थी। वहीं सीए फाइनल ग्रुप दो की परीक्षा 10,14 और 16 मई, 2024 में हुई थी।

क्वालीफाई अंक इस प्रकार हैं-

  • अगर आप ने एक ही ग्रुप की परीक्षा दी है, तो आपको पास होने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंक और हर एक विषय में 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं।
  • अगर आप ने दोनों ग्रुप की परीक्षा दी है तो आप को पास होने के लिए ग्रुप 1 में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और ग्रुप 2 के हर पेपर में 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं।