Stock Market: सेंसेक्स 899 अंक उछलकर 76348 पर बंद, निफ्टी 23190 के पार

0
8

इन 3 वजहों से बाजार में आई जोरदारी तेजी, निवेशकों ने कमाए 8 लाख करोड़

नई दिल्ली। Stock Market Closed: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार चौथे ट्रेडिंग सेशन में तेजी दर्ज की गई। बाजार में यह तेजी अमेरिकी फेड के नीतिगत फैसले से ज्यादा घरेलू कारकों से प्रेरित रही। इसी के साथ मार्च में अब तक निफ्टी 50 में 3% से ज्यादा की बढ़त हुई है। यह लगातार पांच महीनों की गिरावट के बाद वापस उछाल है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज जोरदार तेजी के साथ 75,917 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1000 से ज्यादा अंक उछलकर 76,456 तक चला गया था। अंत में सेंसेक्स 899.01 अंक या 1.19% की बढ़त लेकर 76,348 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी मजबूती के साथ 23,036 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 23,216.70 अंक के हाई तक चला गया था। अंत में यह 283.05 अंक या 1.24% की तेजी के साथ 23,190.65 पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स
फेडरल रिजर्व के इस साल ब्याज दरों में 0.50% तक कटौती के संकेतों से आईटी स्टॉक्स में जोरदार आई। इंफोसिस 3% तक चढ़ गया। टीसीएस, एचसीएल टेक, टाइटन, महिंद्रा, टेक महिंद्रा, जोमैटो प्रमुख रूप से लाभ में थे।