Stock Market: सेंसेक्स 374 अंक उछल कर 77366 पर, निफ्टी 23500 पार

0
7

मुंबई। Stock Market Today: शेयर बाजार ने आज नया ऑल टाइम हाई बनाया है। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 77,366 का स्तर छुआ। फिलहाल ये 250 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी ने भी आज 23,579 का ऑल टाइम हाई बनाया है। फिलहाल ये 50 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 23,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा तेजी है। इससे पहले निफ्टी ने शुक्रवार को भी ऑल टाइम हाई बनाया था।

बाजार में तेजी के कारण

  • अमेरिकी बाजार सोमवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंचा। डॉओ जोन्स 0.49% की तेजी के साथ 38,778 पर बंद हुआ। वहीं S&P भी 0.77% चढ़कर 5,473 पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में खरीदारी और 8 में बिकवाली है। वहीं, निफ्टी 50 के 40 शेयरों में खरीदारी और 10 शेयरों में बिकवाली है।
  • ज्यादातर सेक्टर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। IT में 0.83% की तेजी रही। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.65% और मेटल 0.59% ऊपर है।

HAL के शेयर में 5% से ज्यादा की तेजी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को रक्षा मंत्रालय ने 156 लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर्स की खरीदारी के प्रस्ताव के लिए रिक्वेस्ट की है। इस खबर के HAL के शेयर में 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।