Rajasthan Result: राजस्थान से लोकसभा अध्यक्ष बिरला समेत चार मंत्री जीते

0
18

जयपुर। Rajasthan Lok Sabha Result 2024: राजस्थान से चार केंद्रीय मंत्रियों और लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई। इनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र शेखावत, भूपेंद्र यादव और कैलाश चौधरी शामिल रहे। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

बीकानेर लोकसभा सीट : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल को 55711 वोटों से हराया है।

जोधपुर लोकसभा सीट : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा को 115677वोटों से हराया है।

अलवर लोकसभा सीट : केंद्रीय मंत्री और भाजपा भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव को करारी मात दी है। भूपेंद्र यादव ने 48282 वोटों जीत दर्ज की है।

बाड़मेर लोकसभा सीट: कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदा राम बेनीवाल ने 1 लाख 21 हजार 520 वोट से जीत दर्ज की है। बेनीवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को हराया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी को भी हार का सामना करना पड़ा है। चौधरी तीसरे नंबर पर रहे हैं।

कोटा लोकसभा सीट :भाजपा प्रत्याशी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जीत दर्ज की। बिरला ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल को 41974 से मात दी है।