टाटा ने गजब फीचर के साथ लॉन्च की सबसे सेफ हैचबैक कार, CNG में AMT भी

0
19

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी पॉपुलर हैचबैक टियागो NRG (Tiago NRG) का MY2025 अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। नई 2025 टाटा टियागो NRG (2025 Tata Tiago NRG) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.20 लाख रखी गई है। इस अपडेट में कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर को बेहतर बनाया गया है। साथ ही इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। आइए जरा विस्तार से इस कार की खासियत जानते हैं।

क्या नया है?
2025 टाटा टियागो NRG में स्टाइलिश डिजाइन अपग्रेड्स, नया फ्रंट बंपर एंड सिल्वर स्किड प्लेट, ऑल-ब्लैक रूफ एंड इंटीग्रेटेड रूफ रेल्स, ब्लैक बॉडी क्लैडिंग एंड 15-इंच के एलॉय व्हील्स और हल्का मॉडिफाइड रियर प्रोफाइल मिलता है।

इंजन और परफॉर्मेंस
2025 टाटा टियागो NRG में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके साथ CNG वैरिएंट भी उपलब्ध, जिसकी कीमत 8.2 लाख से शुरू होती है। इसमें AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन CNG वैरिएंट में भी मिलता है।

इंटीरियर और नए फीचर्स
इसमें मिलने वाले इंटीरियर और नए फीचर्स की बात करें तो इसमें न्यू फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिसमें टाटा (Tata) का इल्यूमिनेटेड लोगो नजर आता है। इसके अलावा इसमें ऑल-ब्लैक कैबिन थीम मिलता है, जो इसे प्रीमियम फील देता है।इसके साथ ही इसमें अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।