जेसीआई कोटा स्टार के सदस्यों ने पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने का लिया संकल्प

0
39

कोटा। pledge not to use polythene: जेसीआई कोटा स्टार के सदस्यों ने सोमवार को नगर निगम की कायन हाउस गौशाला में गायों को चारा, गुड़, छापर खिलाया गया। अध्यक्ष तनुज खण्डेलवाल ने सदस्यों ने संकल्प दिलाया कि अब वह पॉलिथीन का उपयोग नहीं करेंगे और ना ही अपने परिजनों को करने देंगे।

ऋतु खण्डेलवाल ने सदस्यों को पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन गौ माता की मौत का कारण बन रही है। हम लोग पॉलिथीन का उपयोग कर उसे सड़क पर फेंक देते हैं। जो गौ माता पॉलिथीन को अपना भोजन समझ कर खा लेती है। यह पॉलीथिन गौमाता की आंतों में जाकर फंस जाती हैं। इस कारण से हम ना चाहते हुए भी गौ माता की मौत का कारण बन रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व चेयरपर्सन सुनीता गोयल, सचिव राजकुमार मित्तल, गौरव सोनी, पंकज बजाज, सचिन अग्रवाल, विजय बंसल, रूबी बंसल, व्याख्या खण्डेलवाल, वर्णीका खण्डेलवाल उपस्थित थे।