किसानो को संगठन शक्ति का पराक्रम पैदा करना होगा: भारतीय किसान संघ

0
21

भारतीय किसान संघ के चुनाव में जगदीश कलमंडा जिलाध्यक्ष, रूपनारायण यादव बने मंत्री

कोटा। भारतीय किसान संघ जिला कोटा का जिला सम्मेलन शुक्रवार को श्रीरामाशंताय जैविक कृषि अनुसन्धान केन्द्र जाखोड़ा पर आयोजित किया गया। इस दौरान जिले की तीन वर्षीय कार्यकारिणी का चुनाव भी सम्पन्न हुआ। जिसमें जगदीश कलमंडा को निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं रुपनारायण यादव को जिला मंत्री निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी प्रान्त अध्यक्ष शंकरलाल नागर थे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत का उपयोग ग्राम इकाई से जिला इकाई तक मजबूत तंत्र खड़ा करने में करना होगा। संगठन शक्ति का पराक्रम पैदा करना होगा। भारतीय किसान संघ की स्थापना कोटा में हुई है तो यहां पूरे देश को प्रेरणा देने वाला काम भी खड़ा होना चाहिए। निवर्तमान जिलाध्यक्ष गिरीराज चौधरी ने तीन वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन निवर्तमान जिला मंत्री देवीशंकर गुर्जर ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश गेंदोलिया, मोहनलाल नागर, प्रान्त अध्यक्ष शंकरलाल नागर, प्रदेश कोष प्रमुख शिवराज पुरी, प्रान्त संगठन मंत्री परमानन्द, प्रान्त प्रचार प्रमुख आशीष मेहता, महिला प्रमुख रजनी धाकड़, सम्भाग अध्यक्ष विक्रम सिंह सिरोहिया, रमा शर्मा, प्रभुदयाल नागर, रमेश नागर, उमाशंकर गौतम, लालचंद शर्मा, राजेन्द्र नागर, गिरिजाशंकर गुप्ता, जितेंद्र नागर, संतोष नागर समेत जिले की कोटा शहर, सुल्तानपुर, दीगोद, इटावा, खातोली, लाडपुरा, कनवास, सांगोद, बपावर, मंडाना, रामगंजमंडी, चेचट तहसीलों से किसान उपस्थित रहे।