वर्ष 2024 में केंद्र में किसकी बनेगी सरकार; किसको मिलेगी कितनी सीटें, जानिए, सर्वे रिपोर्ट

0
67

नई दिल्ली। क्या आप भी जानना चाहते हैं कि अभी लोकसभा चुनाव हो तो किसे बहुमत मिलेगा। तो हम आपको बता दें कि ताजा सर्वे में इंडिया और एनडीए गठबंधन को मिलने वाली अनुमानित सीटों का आंकड़ा दिया गया।

एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे में एनडीए गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। इस सर्वे के मुताबिक एनडीए गठबंधन को 295 से 335 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन को 165 से 205 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य को 35 से 65 सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे में क्षेत्रवाइज आंकड़ों में इंडिया और एनडीए ने अलग-अलग बढ़त बना रखी है। सर्वे में जहां उत्तर भारत की 180 सीटों में एनडीए 150 से 169 सीटें हासिल कर रहा है। वहीं, इंडिया गठबंधन यहां पर महज 20 से 30 सीटें ही पाता नजर आ रहा है।

इसके अलावा उत्तर भारत में अन्य को 0 से 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। दूसरी तरफ दक्षिणी भारत का आंकड़ा बिल्कुल उलटा है। सर्वे के मुताबिक दक्षिण भारत की 132 सीटों में एनडीए को मात्र 20 से 30 सीटें ही मिल रही हैं। यहां पर इंडिया गठबंधन को 70 से 80 जबकि अन्य को 25 से 35 सीटें मिलने का अनुमान हैं।

इसी तरह पूर्वी भारत की बात करें तो एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे में यहां की 130 सीटों पर एनडीए को 80 से 90 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। यहां पर उसका इंडिया गठबंधन के साथ कड़े मुकाबले की संभावना है। पूर्वी भारत में इंडिया गठबंधन को 50 से 60 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य को यहां पर 10 से 20 सीटें मिल सकती हैं।

अगर पश्चिमी भारत की बात करें तो यहां पर कुल 78 लोकसभा सीटें हैं। यहां पर एनडीए को 45 से 55 सीट मिलने का अनुमान है। यहां पर भी इंडिया गठबंधन एनडीए से आगे निकलता दिख रहा है। यहां इंडिया को 70 से 80 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं, अन्य को 0 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक एनडीए को 42 फीसदी वोट मिल सकते हैं। दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन इंडिया को 38 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं, 20 परसेंट वोट अन्य को मिलने की बात कही जा रही है।