पीओके अपने आप भारत में आकर मिलेगा, इंतजार कीजिए : वीके सिंह

0
50

दौसा। Merger of PoK with India: केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने पाकिस्तान ऑक्युपाइड कश्मीर (PoK) को लेकर बड़ा बयान देते हुए दौसा में कहा कि कुछ समय बाद अपने आप ही पीओके भारत में आकर मिल जाएगा। आप कुछ समय इंतज़ार कीजिए। वीके सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ के तहत दौसा में मीडिया से बात कर रहे थे।

वीके सिंह ने से जब पीओके के शिया मुसलमानों की भारत के लिए सड़कें खोलने की मांग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि कुछ समय इंतजार करें, पीओके का अपने आप भारत में विलय हो जाएगा। उन्होंने कहा एलओसी पर 1959 से और 1962 तक ज़मीन पर चाइना ने कब्जा किया था। तब किसका शासन था, आप जानते हैं। उसके बाद से आज तक एलओसी की कोई जमीन कहीं भी किसी के पास नहीं गई। जो लाइन खींची हुई है। उसके अंदर कोई जमीन नहीं गई।

केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने युद्ध के मुद्दे पर कहा कि क्योंकि युद्ध लड़ना किसी भी देश को आर्थिक रूप से 20 साल पीछे धकेल देता है। युद्ध अंतिम रास्ता है। इसलिए सोचना पड़ता है और क्या किया जा सकता है। कोई दूसरा रास्ता क्या हो सकता है।

जनरल वीके सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा है कि जो व्यक्ति हिंदुस्तान में रहकर टी-शर्ट और पैंट पहनता है और विदेशों में जाकर कुर्ते पजामे पहनता है, उस पर कैसे विश्वास किया जा सकता है। उन्होंने सब तरह के नखरे कर लिए। जनेऊ पहन लिया, मंदिर की घंटी बजा ली। मानसरोवर यात्रा पर जाने से पूर्व खूब मीट खा कर गए। राहुल गांधी को पता ही नहीं है कि धर्म क्या होता है? इसलिए राहुल गांधी पर मैं कुछ बोलना नहीं चाहता हूं।