वर्षा जल संग्रहण के लिए गुहावाला एनीकट कार्य का शुभारंभ

0
96

डीसीएम श्रीराम फाउण्डेशन एवं तरूण भारत संघ का संयुक्त प्रयास

कोटा। मंडाना उप तहसील क्षेत्र के ग्राम दौलतपुरा एवं हीरापुर में खेत के पास डीसीएम श्रीराम फाउण्डेशन एवं तरूण भारत संघ के वर्षा जल संग्रहण कार्य का संचालन में किया गया।

तरूण भारत संघ के प्रबंधक चमन सिंह ने बताया कि ग्राम जोधपुरा, दौलतपुरा, मोहनपुरा एवं सोहनपुरा में चार जल संरचनाओं का निर्माण किया गया। इस संरचनाओं से आसपास के क्षेत्र में जल स्तर बढ़ा है। एक से डेढ़ माह तक नालों में अतिरिक्त पानी बहा।

किसानों ने इंजन लगा कर अपने खेतों में पहली बार गेहूं बोया तथा वन्यजीवों एवं पशुओं के लिए भी पानी की उपलब्धता बढ़ी। पिछले कई वर्षों से डीसीएम श्रीराम फाउण्डेशन ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व में स्कूलों में उत्तरदायित्व के तहत टाॅयलेट, स्वच्छता संबंधी कार्य, किसानों की आय वृद्धि के लिए कई योजनाओं एवं जल संरचनाओं का निर्माण किया है।

तरूण भारत संघ ने पिछले चार दशकों में 13,800 जल संरचनायें बना कर 12 बरसाती नदियों को सदानीरा बनाया। डीसीएम श्रीराम के फाउण्डेशन के अधिकारी रविंद्र सेंगर ने बताया कि कंपनी 1964- 65 से कोटा के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व के काम कर रही है। कार्यक्रम में कंपनी के राजेश दाधीच,अंकित कुमार हिमांशु पांचाल,अवनीश त्यागी, मुकेश गुर्जर,अभय सिंह गांव क जल समिति सदस्य वार्ड पंच ग्रामवासी आदि मौजूद रहे।

तरूण भारत संघ ने मंडाना क्षेत्र भूगर्भ जल की दृष्टि से डार्क जोन में शामिल है, जबकि यहां पर वर्षा भरपूर होती है। पानी को धरती के पेट में समाने से यह क्षेत्र जल संकट से मुक्त हो सकता है।

उन्होंने तालाब के निर्माण और जल संग्रहण के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। इन दिनों वर्षा से चादरें चल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि पानी की उपलब्धता साल भर बनी रहे तो गांव चमन हो जाऐंगे। जल बिरादरी ने सुझाव दिया कि तालाबों की पाल पर पौधरोपण कर सौंदर्यकरण को भी बढ़ाया जाए।