निवेशकों के समर्थन से सेंसेक्स 1523 अंक उछल कर 60 हजार के पार पहुंचा

0
140

मुंबई। हफ्ते पहले कारोबारी दिन सोमवार को निवेशकों के समर्थन से शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स इस समय 1523.05 अंक उछल कर 60,799.74 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स शुरू में 488 अंक की बढ़त के साथ 59,764 पर खुला। वहीं NSE का निफ्टी भी 139 अंको की बढ़त के साथ 17,809 पर खुला। सबसे ज्यादा बढ़त HDFC, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एशियन पेंट्स के स्टॉक्स में दिखी। बैंक के शेयर्स में तेजी और ऑटो में गिरावट रही।

ऑटो और IT इंडेक्स लाल निशान में
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 9 हरे निशान में हैं। जबकि दो इंडेक्स ऑटो -0.05% और आईटी इंडेक्स (-0.19%) में गिरावट है। इसमें सबसे ज्यादा फाइनेंशियल सर्विस में 4.22% की बढ़त है वहीं निफ्टी बैंक में 3% की बढ़त है। प्राइवेट बैंक 2.77% की तेजी है। रियल्टी इंडेक्स 0.20% चढ़ा। वहीं मीडिया 0.12%, और FMCG इंडेक्स में 0.17% की बढ़त है।

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
वित्त वर्ष के पहले दिन बीते शुक्रवार को शेयर बाजार तेज बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 708 अंक उछलकर 59,277 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 205 अंक की तेजी के साथ 17,670 के स्तर पर बंद हुआ था।