UGC NET 2021: यूजीसी नेट एग्जाम 20 नवंबर से

0
540

नई दिल्ली। UGC NET 2021 Exam schedule:यूजीसी नेट 2021 एग्जाम 20 नवंबर से शुरू होने जा रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर 2020 और जून 2021 साइकिल में नेट एग्जाम (UGC NET 2021) का एप्लीकेशन फॉर्म भरा था, वे एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर विषयानुसार परीक्षा तारीख और शिफ्ट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यूजीसी नेट एग्जाम डेट
एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट 2021 की परीक्षा अब 20, 21, 22, 24, 25, 26, 29, 30 नवंबर और 01, 03, 04 व 05 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाएगी।

एग्जाम पटैर्न
UGC NET पेपर -1 और पेपर -2 दोनों ऑब्जेक्टिव टाइप ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। पेपर 1 सभी उम्मीदवारों के लिए समान और अनिवार्य होता है। पेपर 2 अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग होता है। पेपर 1 के UGC NET सिलेबस में 10 यूनिट हैं, प्रत्येक यूनिट से 5 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 1 में 50 प्रश्न होंगे और पेपर 2 में 100 प्रश्न होंगे और सभी प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड
एनटीए ने फिलहाल 20 व 21 नवंबर 2021 को आयोजित होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (net exam 2021) के हॉल टिकट ही जारी किए हैं। बाकी तारीखों को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड उचित समय पहले जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार ऊपर बताई गई आधिकारिक वेबसाइस से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।