वायदा में तेजी के सपोर्ट से सरसों हो सकती है 10 हजारी

0
243

कोटा। आने वाले समय में सरसों तेल की मांग ऊंचे भावों पर भी नहीं रुकेगी। मिलर्स सक्रिय रहने से वर्तमान भावों पर सरसों की खरीद जारी है। उधर, किसान व स्टाकिस्ट दीपावली की मांग के इंतजार में हैं । मांग एवं सप्लाई में बढ़ते अंतर से आगरा सरसों 10 हजारी हो सकती है।

सरसों खल में साल्वेंट प्लांटों की मांग शानदार बनी हुई है, जिससे भाव 3150/3300 रुपए पहुंच गए हैं। तेल की तेजी को देखते हुए सरसों तेल Doc की मांग बढ़ी है। आगे मांग और बढ़ने के आसार हैं।

मिलों को सरसों नहीं मिलने से क्रशिंग कम हो रही है। खल का भी प्लांटों के पास स्टॉक कम ही है । नई सोयाबीन की आवक बढ़ने पर बाजार में तेजी को अस्थाई ब्रेक लग सकता है। लेकिन कुछ समय बाद बाजार फिर बढ़ेगा।

कमोडिटी एक्सपर्ट मुकेश भाटिया के अनुसार सरसों तेल का सरकार के पास कोई विकल्प नहीं है । सरकार खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में ज्यादा कमी नहीं कर सकती है। क्योंकि घरेलू बाजार में सोयाबीन की फसल आना शुरू हो गयी है। सरकार हर हाल में किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाना चाहती है।

अर्थात तेल-तिलहन बाजार का भविष्य उज्जवल है। वर्तमान में सरसों की दैनिक आवक 1.50-1.75 लाख बोरी की हो रही है। आगे आवक में कमी आने की आशंका है। तेल की मांग बढ़ने पर भाव मजबूत बने रहेंगे। वायदा की तेजी के सपोर्ट से भी सरसों हाजिर में बढ़त बरकरार रहेगी।

प्रमुख मंडियों में सरसों के भाव
हिण्डौन सिटी -8390 +140 जयपुर 8800/8825 +100 दिल्ली 8400 +0

अभी सोयाबीन के भाव और गिरेंगे
सरकार ने तीन और समुद्री बंदरगाहों पर यानी मुंबई सी पोर्ट तूतीकोरिन सी पोर्ट और विशाखापत्तनम सी पोर्ट के जरिए जीएम सोयामील के आयात की अनुमति दे दी है। सरकार ने पहले मुंबई में न्हावा शेवा बंदरगाह और पश्चिम बंगाल में पेट्रापोल लैंड कस्टम्स स्टेशन के माध्यम से जीएम सोयामील आयात की अनुमति दी थी। उपजाऊ वाले राज्यों में सोयाबीन की फसल लगभग तैयार है।

कुछ एरिया में कटाई का कार्य तेजी से हो रहा है। तेलंगाना के अदिलाबाद महाराष्ट्र के नांदेड सहित कुछ जिलों में 15 सितंबर से आमदनी बढने की संभावना है। सोया प्लांट वाले अक्टूबर महीने के किसी भी दस दिन में डिलेवरी 6000 में खरीदी के लिए सामने आ रहे हैं। व्यापारिक अनुमानों के अनुसार साल 2021/22 के लिए लोकल मंडियों मे सोयाबीन के भाव 5000 से 5500 तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।