जगुआर लैंड रोवर की Defender SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

0
365

नई दिल्ली। भारत में डिफेंडर एसयूवी (Defender SUV) को इस साल की शुरुआत में 90 और 110 दोनों वेरिएंट में लॉन्च करने के बाद, जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) सबसे तेज और सबसे पावरफुल डिफेंडर एसयूवी ले आई है। कंपनी ने Defender SUV को हाल ही अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है, जो V8 इंजन के साथ आती है। V8 इंजन के साथ डिफेंडर को SUV के स्टैंडर्ड और कार्पेथियन एडिशन दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। एसयूवी की शुरुआती कीमत 1.82 करोड़ रुपये रखी गई है।

ऐसा है कार का एक्सटीरियर
V8 इंजन वाली नई डिफेंडर 90 (3-डोर) और 110 (5-डोर) दोनों वर्जन में उपलब्ध है। बता दें कि यह वही मॉडल है जिसे कंपनी ने इस साल फरवरी में ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। नई डिफेंडर डिजाइन के मामले में भी बाकी मॉडल्स से अलग है। एसयूवी के Carpathian Edition को एक्सक्लूसिव बॉडी कलर (कार्पेथियन ग्रे) दिया गया है। इसपर सैटिन प्रोटेक्टिव फिल्म भी लगी है। इसमें सामने के दरवाजे के नीचे V8 लोगो, चार टेलपाइप और 22-इंच के अलॉय व्हील और 15-इंच डिस्क और ब्लू कॉलिपर्स भी मिलते हैं।

डिफेंडर V8 में ट्विन टेलपाइप, एबोनी विंडसर ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री और अलकेन्टारा-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील भी मिलते हैं। केबिन के अंदर एक नया कर्व्ड सेंटर 11.4-इंच टचस्क्रीन दिया गया है। एसयूवी में एक सुपरचार्ज्ड 5.0-लीटर V8 इंजन दिया गया है, जो जगुआर लैंड रोवर ग्रुप का सबसे शक्तिशाली इंजन है। यह 525 hp की पावर और 625 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह एक ऑल-व्हील ड्राइव एसयूवी है, जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है।

सबसे तेज डिफेंडर एसयूवी
यह डिफेंडर फैमिली की सबसे तेज एसयूवी है। नई डिफेंडर 90 को शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 5.2 सेकंड का समय लगता है और इसकी टॉप स्पीड 240 किमी प्रति घंटे की है। इससे पहले जगुआर लैंड रोवर ने डिफेंडर 90 को तीन पावरट्रेन विकल्पों में लॉन्च किया था। इनमें एक 2.0-लीटर पेट्रोल (296 hp की पावर के साथ 400 Nm का टॉर्क), एक 3.0-लीटर पेट्रोल (394 hp की पावर और 550 Nm का टार्क), और एक 3.0-लीटर डीजल इंजन (296 hp की पावर और 650 एनएम का टॉर्क) शामिल है।