Sunday, 12 May 2024
Trending
निवेश

नोटबंदी के कारण सुस्त हुई विकास की रफ्तार: मनमोहन

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि देश का विकास धीमा पड़ा है जिसका मुख्य कारण नोटबंदी है तथा अर्थव्यवस्था केवल सार्वजनिक व्यय के इंजन पर चल रही है। उन्होंने स्थिति विशेषकर रोजगार सृजन पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर गहरी चिंता जतायी। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में अपने संबोधन में आर्थिक विकास में आई गिरावट पर चिंता जताई जो गत तिमाही के जीडीपी आंकड़ों में झलक रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में मनमोहन ने कहा कि भारत के गत वित्त वर्ष की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2016-17 के जीडीपी आंकड़े कुछ दिन पहले जारी किए गए। भारत के आर्थिक विकास में भारी गिरावट आई है, मुख्यत: नवंबर 2016 में की गई नोटबंदी घोषणा के कारण।

उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को बताने वाला वास्तविक उप माप सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) में भारी और निरंतर कमी आई है। निजी क्षेत्र का निवेश ध्वस्त हो गया है तथा अर्थव्यवस्था एकमात्र सार्वजनिक व्यय के इंजन पर चल रही है। उद्योगों का जीवीए जो मार्च 2016 में 10.7 प्रतिशत था वह मार्च 2017 में घटकर 3.8 प्रतिशत रह गया। इसमें करीब सात प्रतिशत की गिरावट आई।

पूर्व प्रधानमंत्री ने रोजगार सृजन को सबसे चिंताजनक पहलु बताया। उन्होंने कहा कि इसमें सबसे चिंताजनक बात रोजगार सृजन का प्रभाव है। देश के युवाओं के लिए रोजगार मिलना बहुत कठिन हो गया है। देश में सबसे अधिक रोजगार सजन करने वाला निर्माण उद्योग सिकुड़ रहा है। इसका मतलब है कि देश में लाखों नौकरियां खत्म हो रही हैं।

About author

Articles

लेटेस्ट हिंदी समाचारों का पोर्टल। हर कदम आपके साथ चले। देश-विदेश, राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, शिक्षा, ऑटोमोबाइल, गेजेट्स, स्टॉक मार्केट, निवेश, टैक्स एवं फाइनेंशियल समाचारों के लिए www.lendennews-ee4f51.ingress-erytho.ewp.live पढ़िए। समाचार मोबाइल, डेस्कटॉप और टेबलेट पर पढ़ने के लिए आज ही लॉग ऑन कीजिये www.lendennews-ee4f51.ingress-erytho.ewp.live पर।
Related posts
अर्थव्यवस्था

भारत पर साफ दिख रहा है वैश्विक सुस्ती का असर: IMF चीफ

नई दिल्ली। पूरी दुनिया क…
Read more
बैंक / बीमा

नोटबंदी में अवैध रूप से नोट बदलकर बुरा फंसा PNB कर्मचारी, चार वर्ष की सजा

नई दिल्ली। नोटबंदी के दौरान अवैध रूप…
Read more
प्रदेश

देश की पहली पेपरलेस विधानसभा राजस्थान में बने, बिड़ला ने कहा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में…
Read more
Newsletter
Become a Trendsetter
Sign up for Davenport’s Daily Digest and get the best of Davenport, tailored for you.