iPhone 17 सेल में 10,800 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका, जानिए ऑफर्स एवं कीमत

0
4

नई दिल्ली। iPhone 17 New Price: एप्पल का नया आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Flipkart की Black Friday Sale में iPhone 17 की कीमत में बड़ी कटौती की गई है।

दरअसल, Flipkart की इस सेल में iPhone 17 पर हजारों रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन को फ्लिपकार्ट से सीधे 10,800 रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता। इतना ही नहीं, चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का फायदा भी मिल सकता है। आइए डिटेल में आपको बताते हैं इस फोन मिलने वाली छूट, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में:

OLED डिस्प्ले
iPhone 17 को खरीदने की सबसे बड़ी वजह इसकी डिस्प्ले है। Apple ने पहली बार अपने स्टैंडर्ड iPhone मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी है। इसमें 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो Pro मॉडल जैसा अनुभव देने की कोशिश करता है। इसके अलावा फोन में Always-On Display का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है। इससे तेज धूप में भी डिस्प्ले पर कंटेंट देखना आसान हो सकता है।

48MP के दो कैमरे
iPhone खरीदने की दूसरी बड़ी वजह इसका कैमरा है। iPhone 17 के पीछे 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। मेन कैमरे से दिन की रोशनी में अच्छी डिटेल वाली तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं। इसके अलावा फोटो में स्किन टोन और रंग भी काफी हद तक नेचुरल दिखाई देते हैं।

अल्ट्रा-वाइड कैमरे का फायदा तब मिलता है, जब आपको किसी बड़े ग्रुप की फोटो लेनी हो या किसी खूबसूरत जगह का ज्यादा हिस्सा एक ही तस्वीर में कैद करना हो। इसमें मिलने वाला 48MP सेंसर इस कैमरे को भी खास बनाता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में भी यह फोन अच्छा है। इसमें 4K रिजॉल्यूशन पर 60fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने का सपोर्ट मिलता है। साथ ही वीडियो को हिलने से बचाने के लिए स्टेबलाइजेशन भी दिया गया है।

A19 प्रोसेसर और 256GB स्टोरेज
iPhone 17 में Apple का A19 चिपसेट दिया गया है। यह फोन को तेज परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। इसके साथ ऐप्स खोलना, मल्टीटास्किंग करना और हैवी गेम खेलना आसान हो जाता है। स्टोरेज की बात करें तो Apple ने इस बार बेस वेरिएंट में 256GB स्टोरेज दी है। फोन में 40W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यानी सही चार्जर के साथ इसे तेजी से चार्ज किया जा सकता है।