नई दिल्ली। Gold Silver Price Update 9:45 AM: कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने-चांदी के दाम उछल गए। चांदी एक झटके में 6000 रुपये महंगी होकर 151800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। जबकि, गोल्ड के भाव 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम से उछलकर 124229 रुपये पर पहुंच गए। यह ताजा रेट एमसीएक्स के हैं।
सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट के बाद निचले स्तरों पर खरीदारी और शॉर्ट कवरिंग से तेजी आई। निवेशकों ने सस्ते भाव पर खरीदारी की। लेकिन अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के सख्त रुख से ब्याज दरें बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
शुक्रवार को खबर लिखे जाने के समय ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 3,630 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 43.40 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,22,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,47,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,028 रुपये की तेजी के साथ 1,24,300 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,22,272 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,612 रुपये की तेजी के साथ 1,23,884 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,59,700 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 5,833 रुपये की तेजी के साथ 1,51,676 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,45,843 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 5,551 रुपये की तेजी के साथ 1,51,394 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
ग्लोबल मार्केट में सोना चांदी उछले
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 3,590.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,535.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 96.20 डॉलर की तेजी के साथ 3,632 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 41.27 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 40.05 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.37 डॉलर की तेजी के साथ 43.43 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

