आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया

0
2

कोटा। आईडीबीआई बैंक के निजीकरण एवं विदेशीकरण के विरोध में 3 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में बुधवार को बैंक की घोड़ेवाले बाबा चौराहे पर स्थित शाखा के सामने बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया।

राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन कोटा के सचिव पदम पाटोदी ने बताया कि यह प्रदर्शन बैंक कर्मी संगठनों एआई बीईए, एआईबीओए तथा बेफी के आव्हान पर आईडीबीआईइस बैंक के निजी एवं विदेशी कंपनी के बिक्रीकरण के विरोध में किया गया।

बैंक कर्मी नेताओं ने बताया कि आईडीबीआई बैंक को लाभ में चलते हुए भी निजी एवं विदेशी हाथों में बैंक को बेचना एक गलत कदम है। अतः बैंक कर्मी संगठनों एआईबीईऐ, आईबीओऐ तथा बेफी ने 3 दिसंबर 2026 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आव्हान किया है।

प्रदर्शन में अशोक ढल, पदम कुमार पाटोदी, डी एस साहू, अनिल ऐरन, हेमराज सिंह गौड़, देवेंद्र सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, देवेंद्र पेड़ीवाल, चित्रांक अग्रवाल, रितिका राजावत, रामकेश मीणा, रविकुमार शर्मा तथा आईडीबीआई बैंक के साथी कुणाल शर्मा, त्रिवेश शर्मा, आशुतोष पारीक, जितेंद्र एवं अनमोल कुमार सारस्वत ने भाग लिया।