NCDEX पर चार फीसदी मंदी का सर्किट लगने से कोटा मंडी में धनिया 400 रुपये गिरा

0
2

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को कमजोर उठाव से सोयाबीन 50 रुपये, धान पूसा-1- 150 रुपये, उड़द, सरसो और मक्का 100-100 रुपये मंदी रही। NCDEX पर चार फीसदी मंदी का सर्किट लगने से धनिया 400 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया।

कारोबारियों के अनुसार NCDEX पर धनिया के दिसंबर वायदा में चार फीसदी मंदी का सर्किट लगने से भाव 632 रुपए गिरकर 15166 रुपये रहा। जनवरी वायदा 520 रुपये लुढ़क कर 14440 रुपये और अप्रैल वायदा 522 रुपये टूटकर 13032 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

आवक बढ़ने से लहसुन 1000 रुपये लुढ़क गया। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब ढाई लाख कट्टे और लहसुन की 7000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2875 से 2950, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2950 से 3050, बेस्ट टुकड़ी 3050 से 3150, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2500 से 2750, जौ 2850 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509) 4100 से 4600, धान(1847) 4000 से 4350, धान (1718) 4600 से 5061, धान सुगन्धा 3800 से 4075, धान (पूसा-1) 4400 से 4900, धान (1401) 4600 से 4951 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 6000 से 7899, सरसो 9500 से 10591, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द 6200 से 8500, चना देशी 6800 से 7000, चना मौसमी नया 6600 से 7001, चना पेप्सी 6600 से 7001, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5800 से 19000, मैथी 5800 से 7000, धनिया 14000 से 16000 रुपये प्रति क्विंटल।