Market: शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 800 अंक से अधिक उछलकर 83800 के पार

0
19

नई दिल्ली। Stock Market Update 1:00 PM: दुनिया भर के शेयर बाजारों में हाहाकार के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजार में बहार है। आईटी, बैंकिंग और ऑटो शेयरों तेजी के चलते सेंसेक्स 800 अंक से अधिक उछलकर 83800 के पार पहुंच गया है। यह दिन के निचले स्तर 82403 से करीब 1400 अंक ऊपर चढ़ा है। वहीं, निफ्टी भी तेजी का दोहरा शतक लगाकर 25700 के पार पहुंच गया।

इससे पहले सुबह कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बीएसई का सेंसेक्स 463 अंक नीचे 82558 पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 146 अंक नीचे 25368 के लेवल पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स पर केवल बजाज फिनसर्व ही हरे निशान पर है।

वॉल स्ट्रीट के बेंचमार्क इंडेक्स S&P 500 और नैस्डैक में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। AI कंपनी एंथ्रोपिक की शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत के बावजूद बिकवाली का दबाव ज्यादातर सेक्टर्स में देखने को मिला। एनरिच मनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर के मुताबिक, इससे संकेत मिलता है कि निवेशक अब टेक कंपनियों के महंगे शेयरों और उनके हाई वैल्यूएशन को लेकर ज्यादा सतर्क हो रहे हैं।

कल बाजार ने भरी थी उड़ान
भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को ऊंची उड़ान दर्ज की। सेंसेक्स लगभग 1,000 अंक चढ़ गया और निफ्टी ने 25,500 अंक का आंकड़ा हासिल कर नौ महीनों में अपने हाई पर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 989 अंक या 1.21 प्रतिशत बढ़कर 83,021 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 50 286 अंक या 1.14 प्रतिशत बढ़कर 25,514 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी के लिए वैश्विक बाजार के संकेत

  • गिफ्ट निफ्टी के संकेत: गिफ्ट निफ्टी आज भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर शुरुआत दिखाता है। सुबह 8:17 बजे, गिफ्ट निफ्टी 25,333.5 के स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद बंद से 217 अंक की कमी है।
  • अमेरिकी बाजारों का प्रदर्शन: अमेरिकी शेयर बाजारों ने गुरुवार को अपनी बिकवाली बढ़ाई, क्योंकि AI से जुड़ी कंपनियों के शेयर लगातार गिरते रहे, इस चिंता के बीच कि क्षेत्र की शानदार तेजी की रफ्तार कम हो सकती है। यह गिरावट एआई स्टार्टअप एंथ्रोपिक के वॉल स्ट्रीट पर मजबूत शुरुआत के बावजूद आई।
  • एसएंडपी: एसएंडपी 500 2 प्रतिशत गिरा। इसमें लगातार छह सत्रों से गिरावट है, जो पिछले ढाई वर्षों में सबसे लंबी है। बेंचमार्क अब पिछले महीने के रिकॉर्ड हाई से 8.2 प्रतिशत नीचे है। डॉऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 1,101 अंक, या 2.2 प्रतिशत गिरा, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 2.3 प्रतिशत गिरा।