नई दिल्ली। Stock Market Update 1:50 PM: मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के दम पर गुरुवार को शेयर बाजार में बहार लौटी है। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स करीब 585 अंक उछल कर 82600 के पार पहुंच गया है। ड्राइविंग सीट पर बैठे मारुति में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी है। निफ्टी ऊपर चढ़ा हुआ है। निफ्टी 173 अंकों की बढ़त के साथ 25400 के पार चला गया है।
इससे पहले सुबह सेंसेक्स गुरुवार को गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 293 अंक नीचे 81738 पर आ गया था। जबकि, निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 111 अंक नीचे 25119 पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स में आईटी शेयर टॉप लूजर की लिस्ट में हैं। इन्फोसिस में 2.82 प्रतिशत की गिरावट है। एचसीएल टेक 2.10, टीसीएस 1.60 और टेक महिंद्रा 1.86 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे थे।
घरेलू शेयर बाजार की मिक्स्ड ओपनिंग हुई है। सेंसेक्स जहां 42 अंक चढ़कर 82074 पर खुला तो वहीं, निफ्टी 50 ने 41 अंकों के नुकसान के साथ गुरुवार के कारोबार की शुरुआत 25186 के लेवल से की। हालांकि, बाजार खुलते ही सेंसेक्स गिरावट का शतक ठोक कर 81878 पर आ गया।
उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 82177 और 81878 के बीच झूल रहा है। सेंसेक्स में आईटी शेयर टॉप लूजर हैं। इन्फोसिस में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। टेक महिंद्रा में 1.47 प्रतिशत और टीसीएस में 1.21 प्रतिशत की गिरावट थी।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए वैश्विक बाजार के संकेत
- गिफ्ट निफ्टी: आज गिफ्ट निफ्टी लाइव चार्ट आज भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर शुरुआत दिखाता है। सुबह 8:25 बजे, गिफ्ट निफ्टी 25,196 के स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद बंद से 48 अंक कम है।
- अमेरिकी बाजारों का हाल: डॉऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज बुधवार को 1.11 प्रतिशत गिरकर 50,198 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 0.42 प्रतिशत बढ़कर 24,429 पर पहुंच गया। जबकि, एसएंडपी 500 0.23 प्रतिशत गिरकर 7,323.63 पर आ गया।
- डॉलर: अमेरिकी डॉलर और मजबूत हुआ है और 19 महीने के हाई पर पहुंच गया। डॉलर में तेजी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर की तीखे बयान के बाद आई, जिन्होंने CNBC को बताया कि केंद्रीय बैंक को या तो दिसंबर की बैठक में 50 बेसिस पॉइंट ब्याज दर वृद्धि को मंजूरी देनी होगी या 2027 में दर वृद्धि की तेज गति का संकेत देना होगा।
- एशियन मार्केट: दक्षिण कोरिया का कोस्पी गुरुवार को 0.45 प्रतिशत बढ़कर 5,090.04 पर खुला। जापान का निक्केई 225 शुरुआती ट्रेडिंग में 0.2 प्रतिशत बढ़कर 59,159.40 पर पहुंच गया। टॉपिक्स इंडेक्स भी 0.4 प्रतिशत गिरकर 3,809.53 पर पहुंच गया। हालांकि, ताइवान का बेंचमार्क TAIEX गुरुवार को सुबह के कारोबार में तेज गिरावट के साथ 2.35 प्रतिशत (-945.45 अंक) गिरकर 39,249.46 पर आ गया। थोड़ा नीचे 40,145.73 पर खुलने के बाद, सूचकांक तेजी से प्रमुख 40,000 अंकों की सीमा से नीचे चला गया।

