UPSC Interview: यूपीएससी इंटरव्यू का पूरा शिड्यूल यहां देखिये, जानिए कब होगा

0
5

नई दिल्ली। UPSC CSE Interview Schedulet : यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में शामिल होना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर शेड्यूल देख सकते हैं।

आयोग ने IAS, IPS, IFS, IRS समेत कई सर्विसेज के लिए इंटरव्यू डेट और टाइम रोल नंबर वाइज जारी किया है। जारी शेड्यूल में उम्मीदवार अपने रोल नंबर के हिसाब से यूपीएससी इंटरव्यू की तारीख और समय की जानकारी देख सकते हैं। यह शेड्यूल उन सभी 2526 उम्मीदवारों के लिए तैयार और अपलोड किया गया है, जो CSE 2026 के पर्सनैलिटी टेस्ट (PT) के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें
पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके शेड्यूल देख सकते हैं-

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए ‘UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 इंटरव्यू शेड्यूल’ लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई PDF फाइल खुलेगी, जिसमें उम्मीदवार परीक्षा की तारीखें देख सकते हैं।
  • फाइल को डाउनलोड करें और आगे के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

UPSC Intrerview का पूरा शेड्यूल ऐसे करें चेक

अपडेट करना होगा डिटेल एप्लीकेशन फॉर्म
यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 5 नवंबर 2026 को जारी किया गया था। सरकारी रिजल्ट जारी करने के साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों को इंटरव्यू से पहले डिटेल एप्लीकेशन फॉर्म (UPSC DAF) अपडेट करने के लिए कहा था। डीएएफ अपडेट करने की विंडो 11 नवंबर से ओपन है। ध्यान दें कि अगर कोई उम्मीदवार 11 नवंबर से 25 नवंबर 2026 के बीच आयोग की वेबसाइट पर जरूरी जानकारी ऑनलाइन नहीं भरता या अपडेट करके सबमिट नहीं करता है, तो उसे कोई ई-समन लेटर जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इंटरव्यू के मिलेगा ट्रैवल अलाउंस
इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आने-जाने के खर्च का रिइम्बर्समेंट (भुगतान की वापसी) दिया जाएगा। यह रिइम्बर्समेंट केवल ट्रेन के सेकंड क्लास/स्लीपर क्लास (मेल एक्सप्रेस) के किराए तक ही सीमित होगा। जो उम्मीदवार सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (Main Exam) पास कर चुके हैं, वे पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल हो सकते हैं।

यूपीएससी इंटरव्यू का स्थान
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू नई दिल्ली-110069 के शाहजहां रोड स्थित धौलपुर हाउस में, संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि मुख्य परीक्षा 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी – पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक। इसका परिणाम 5 नवंबर 2026 को घोषित किया गया था। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।