Stpck Market: चौतरफा खरीदारी से बाजार में रौनक, सेंसेक्स 500 अंक उछल

0
22

नई दिल्ली। Stock Market Update : आज छठ के पूजा के दिन घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी ने बड़ी छलांग लगाई है। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स आधे-आधे फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स करीब 500 अंक उछलकर 82000 के पार कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ 25250 के पार ट्रेड कर रहा है।

30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 81,810.98 अंक पर खुला था। कुछ देर के बाद सेंसेक्स 445.23 अंक या फिर 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 82037.68 अंक पर ट्रेड कर रहा है।

वहीं, निफ्टी 0.47 प्रतिशत या फिर 117.50 अंक की तेजी के साथ 25621.25 अंक पर कारोबार कर रहा है। बता दें, पिछले सप्ताह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 564.43 अंक यानी 0.69 प्रतिशत चढ़ा, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 113.95 अंक यानी 0.45 प्रतिशत बढ़ा।

आज सोमवार को एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, ट्रेंट, एसबीआई, इंफोसिस के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, कोटक महिंद्रा, आईटीसी, टेक महिंद्रा के स्टॉक भी शुरुआती कारोबार में बड़ी बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। दूसरी तरफ टाटा स्टील, एनटीपीसी, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।

निफ्टी में ऑयशर मोटर्स, भारती एयरटेल समेत मैक्स हेल्थ के शेयरों में 2-2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। वहीं, मेटल, रियल्टी समेत ऑयल एंड गैस सेक्टर में बिकवाली है। टाटा स्टील, कोल इंडिया समेत हिंडाल्को के शेयरों में कमजोरी है। टाटा मोटर्स पीवी के शेयर नतीजों के बाद 7 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं।