कोटा महिला नागरिक सहकारी बैंक की वार्षिक आमसभा आज ऑनलाइन होगी

0
13
file photo

कोटा। कोटा महिला नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा रविवार को सुबह 10 बजे ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेश्वर न्याती ने बताया कि आमसभा में बैंक के समस्त अंशधारक भाग ले सकेंगे। इसके लिए जूम मीटिंग के माध्यम से जुड़ने की व्यवस्था की गई है।

आमसभा में गत वार्षिक आमसभा की कार्यवाही की पुष्टि, वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन, ऑडिटेड बैलेंस शीट एवं लाभ-हानि खाते का अनुमोदन किया जाएगा। इसके साथ ही ऑडिट रिपोर्ट, वर्ष 2026-27 के बजट, वर्ष 2025-26 के वास्तविक खर्चों तथा वैधानिक अंकेक्षक की नियुक्ति एवं पारिश्रमिक की पुष्टि सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

बैठक में वर्ष 2025-26 के शुद्ध लाभ के विनियोजन, रिजर्व फंड एवं अन्य फंड में समायोजन तथा इंटर ब्रांच के अंतर की 16,167.11 रुपये की राशि को राइट ऑफ करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

बैंक प्रबंधन ने सदस्यों से अपने सुझाव एवं प्रस्ताव आमसभा की निर्धारित तिथि से 72 घंटे पूर्व मुख्य कार्यालय में लिखित रूप से प्रस्तुत करने की अपील की है। निर्धारित समय में कोरम पूरा नहीं होने पर आमसभा उसी दिन सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।

साथ ही जिन सदस्यों की अंश राशि 1000 रुपये से कम है, उन्हें 10 अंशों का धारक बनने तथा लाभांश की राशि प्राप्त करने के लिए बैंक में बचत खाता खुलवाने की सूचना दी गई है। जिन सदस्यों ने अभी तक सदस्यता कार्ड एवं अंश प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किए हैं, उनसे बैंक कार्यालय में संपर्क करने का आग्रह किया गया है।